नई दिल्ली: केरल में एक गर्भवती हथिनी को पटाखों से भरा अनानास खिलाकर उसकी हत्या करने के बाद अब दिल्ली में इंसान का क्रूर चेहरा सामने आया है। जहाँ एक व्यक्ति ने अपने दो-पहिया गाड़ी से कुत्ते को बांधकर सड़क पर घसीटा दिया। इस धरती पर सिर्फ हमें ही जीने का हक़ नहीं बल्कि जानवरों का भी हक़ है।
इस घटना के बारे में अभिषेक जोशी नामक व्यक्ति ने ट्टिटर के माध्यम से बताया। उन्होंने जब उस व्यक्ति को ऐसा करने से रोका तो व्यक्ति पकड़े जाने के डर से रस्सी काटकर भाग गया। अभिषेक जोशी कुत्तो से प्यार करते है।
अभिषेक जोशी ने ट्टिटर पर घायल कुत्ते की फ़ोटो शेयर करते हुए लिखा, दिल्ली में इस गरीब कुत्ते को गंभीर यातना दी गई थी – एक बदमाश ने उसे अपने दो पहिया वाहन के पीछे एक लंबी रस्सी से बांध उसे सड़क पर घसीट कर ले जा रहा था। जब राहगीरों रोका तो उस आदमी ने रस्सी काट दी और भाग गया।
#Delhi This poor dog was inflicted with grave torture – a scoundrel had him tied him to the back of his two-wheeler with a long rope and dragged him along on the road.
When passersby raised an alarm, the man cut the rope and ran off. pic.twitter.com/SOqnbV5uqr
— Abhishek Joshi (@kaalicharan) June 3, 2020
जोशी ने आगे बताया की कुत्ते का इलाज किया जा रहा है। अपना नबंर शेयर किया है तथा कुत्ते की उम्र 2-6 साल के बीच बताई है और अपील भी कर रहे है की क्या कोई पालने के लिये घर ले जाएगा। अभी फ़िलहाल इलाज के लिये संजय गांधी शेल्टर में रखा गया है।