नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी कुछ दिन पहले लॉकडाउन के बीच प्रवासी मजूदरों से सुखेदव विहार इलाके में फ्लाईओवर के निकट मुलाकात कर बातचीत की थी। जिसको लेकर राहुल गांधी ने अपने YouTube चैनल पर उसका एक वीडियो जारी किया है। वीडियो जारी करने से पहले इसकी जानकारी अपने ट्विटर हैंडल पर दी थी।
कुछ दिन पहले, इन मजदूर भाई-बहनों से भेंट हुई जो हरियाणा से सैकड़ों किमी दूर यूपी के झांसी में अपने गाँव पैदल ही जा रहे थे। आज सुबह 9 बजे इनके धैर्य, दृढ़ संकल्प और आत्मनिर्भरता की अविश्वसनीय कहानी मेरे YouTube चैनल पर देखिए। https://t.co/3FJjMvwxow pic.twitter.com/2OBs0WzcuG
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 23, 2020
राहुल गांधी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर YouTube चैनल का लिंक देते हुए ट्वीट कर लिखा, ”कुछ दिन पहले, इन मजदूर भाई-बहनों से भेंट हुई, जो हरियाणा से सैकड़ों किमी दूर यूपी के झांसी में अपने गांव पैदल ही जा रहे थे। आज सुबह 9 बजे इनके धैर्य, दृढ़ संकल्प और आत्मनिर्भरता की अविश्वसनीय कहानी मेरे YouTube चैनल पर देखिए।’
A few days ago, I met a group of migrants walking hundreds of km from their work site in Haryana to their village near Jhansi, UP.
Tomorrow, 9 Am onwards, watch their incredible story of grit, determination & survival on my YouTube channel: https://t.co/4WBysS69uG pic.twitter.com/CbR6DR7fF2
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 22, 2020
राहुल गांधी के प्रवासी मजूदरों से मुलाकात का YouTube चैनल का वीडियो कांग्रेस ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर भी शेयर करते हुए लिखा है की; ”राहुल गांधी की प्रवासी मजदूरों के साथ बातचीत”
WATCH: श्री राहुल गांधी की प्रवासी मजदूरों के साथ बातचीत#राहुल_गांधी_मजदूरों_के_साथhttps://t.co/roajTioT9M
— Congress (@INCIndia) May 23, 2020
बतादे की 16 मई की शाम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सुखेदव विहार इलाके में फ्लाईओवर के निकट 20 प्रवासी श्रमिकों से मुलाकात करके उनकी स्थिति के बारे में जानकारी ली थी और उन्हें घर भेजने का इंतेज़ाम करवाया था। ये सभी प्रवासी श्रमिक झांसी के रहने वाले थे और अंबाला से लौट रहे थे।दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार ने जानकारी दी थी की इन सभी लोगो को उनके घर भेजने के लिए 8 से 10 वाहनों का इंतेज़ाम किया गया था।