एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने अपने ही घर पर सुसाइड कर लिया है। मीडिया खबर के अनुसार सुशांत सिंह ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या की है। मौत की वजह अभी नहीं पता चल पायी है। सुशांत ने बांद्रा में अपने घर पर आत्महत्या की है। नौकर ने आत्महत्या की जानकारी दी है।
वही आत्महत्या की खबर सुन पटना में सुशांत सिंह राजपूत के आवास के बाहर लोग इकट्ठा हुए, जहाँ उनका परिवार रहता है। अभिनेता ने आज मुंबई में आत्महत्या कर ली।
Bihar: People gather outside #SushantSinghRajput's residence in Patna, where his family resides.
The actor committed suicide in Mumbai today. pic.twitter.com/3ofsOKTcd4
— ANI (@ANI) June 14, 2020
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने फांसी लगाकर की आत्महत्या मुंबई के बांद्रा स्थित अपने आवास में लगाई फांसी क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की जीवनी पर आधारित फिल्म में किया था रोल। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
बतादे की पिछले कुछ महीनो में बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकारों ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। इरफान खान, ऋषि कपूर, वाजिद खान जैसे दिग्गजों का निधन हुआ था। वही अब एक्टर सुशांत सिंह राजपूत भी दुनिया को अलविदा कह दिया है। सुशांत सिंह आखिरी फिल्म केदारनाथ थी जिसमें वे सारा अली खान के साथ नज़र आये थे।