बॉलीवुड एक्टर काजोल और अजय देवगन ने कभी फैन्स को नाराज नहीं किया है। दोनों की लव स्टोरी की चर्चा दूर-दूर तक रही है। बुधवार को दोनों शादी के 22 साल पूरे होने की खुशियां मना रहे हैं। रील लाइफ की तरह इन दोनों की रियल लाइफ भी काफी दिलचस्प रही है। पावर कपल गोल्स देने के साथ दोनों की नटखट अदाएं फैन्स को काफी पसंद आती हैं। फिल्म ‘हलचल’ (1995) में दोनों पहली बार ऑनस्क्रीन साथ नजर आए थे। शादी की सालगिरह सेलिब्रेट करते हुए अजय देवगन ने काजोल को विश किया है।
दरअसल, अजय देवगन ने रेड वाइन की बोतल पर खुद की और काजोल की फोटो प्रिंट कराई है। इसके साथ ही लिखवाया है, “साल 1999 से दोनों साथ में हैं, यह स्पेशल एडिशन है।” मालूम हो कि दोनों ने महाराष्ट्रियन तरह से शादी की थी। अजय देवगन के घर की छत पर दोनों ने सात फेरे लिए थे। दोनों के दो बच्चे हैं- न्यासा और युग।
एक इंटरव्यू के दौरान काजोल ने बताया था, “हम दोनों साथ में एक शॉट कर रहे थे। शॉट में मुझे अजय देवगन को थप्पड़ मारना था, जिसमें अजय को मेरे हाथ को काफी ड्रामा के साथ पकड़ना था, जिससे मैं थप्पड़ न मार सकूं। मुझे वह किस्सा याद है और वह मोमेंट भी। हे भगवान, वह एक ऐसा किस्सा था जो अचानक मेरे सामने आ गया- यह आदमी मेरी जिंदगी में एक अहम किरदार निभाने वाला है। मैं बस यह बात जानती थी।”
इस नन्हे मेहमान संग खेलती नजर आईं मलाइका अरोड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
जब काजोल ने अजय देवगन से मांगी थी ब्वॉयफ्रेंड से पीछा छुडाने में मदद, एक्टर ने दी थी यह सलाह
अजय देवगन और काजोल दो साल तक रिलेशनशिप में नहीं आए। दोनों कभी-कभी एक-दूसरे से मिल जरूर लिया करते थे। यहां तक कि काजोल अपने ब्वॉयफ्रेंड की समस्याएं भी अजय देवगन से ही बताती थीं और उन पर विचार-विमर्श करती थीं। अजय की ओर कैसे काजोल बहती चली गईं, इस पर काजोल ने कहा, “अजय एक सक्त और स्थिर इंसान हैं। मेरी ब्वॉयफ्रेंड संग कुछ दिक्कतें चल रही थीं और मैं इसके बारे में अजय को बता रही थी। वह सामने एक बाबाजी या गुरुजी की तरह बेठे हुए थे और सुन रहे थे। फिर सलाह दे रहे थे कि मुझे क्या करना चाहिए और क्या नहीं और उस समय की सिचूएशन को मुझे कैसे हेंडल करना चाहिए?”
Note- यह आर्टिकल RSS फीड के माध्यम से लिया गया है। इसमें हमारे द्वारा कोई बदलाव नहीं किया गया है।