नई दिल्ली: साल 2014 में पहली बार भाजपा से सांसद बने मानवेन्द्र सिंह कांग्रेस में शामिल हो चुके है। उन्होंने पार्टी में शामिल होते ही तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर परिकर पर राफेल सौदे को लेकर गंभीर आरोप लगाये।
Delhi: Manvendra Singh leaves from the residence of Congress President Rahul Gandhi pic.twitter.com/eRoxeugf3R
— ANI (@ANI) October 17, 2018
भाजपा के संस्थापक जसवंत सिंह के बेटे और रक्षा क्षेत्र की गौरवपूर्ण पत्रिका डिफेंस एंड सिक्योरिटी अलर्ट के पूर्व संपादक मानवेंद्र ने तीसरी जंग के अनुसार कहा कि मनोहर परिकर की बीमारी की असली वजह राफेल सौदा है। मानवेन्द्र कल सुबह कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी से मिले और राहुल ने उन्हें सम्मान के साथ पार्टी में जगह दी।
कांग्रेस पार्टी में शामिल होने की मानवेन्द्र सिंह की पहले से ही आशंकाए जताई जा रही थी। इससे पहले उनकी पत्नी चित्रा सिंह ने राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। पूर्व विदेश मंत्री, वित्त मंत्री और रक्षा मंत्री जसवंत सिंह का पूरा परिवार भाजपा में लगातार अपनी अवहेलना से काफी नाराज था।
साल 2014 में जसवंत सिंह का बाड़मेर से टिकट नहीं मिलने पर यह नाराजगी काफी हद खुलकर सामने आ गई थी। बीजेपी से निराश होकर मानवेन्द्र और उनकी पत्नी चित्रा अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। आपको बताते चले की बीजेपी से 2014 में मानवेन्द्र सिंह पहली बार सांसद बने और बाद में राजस्थान विधानसभा के सदस्य चुने गए।
खबरों के अनुसार मानवेन्द्र सिंह के कांग्रेस में शामिल होने से राजस्थान में पार्टी को अच्छा सपोर्ट मिलेगा। लगभग दर्जन भर सीटों पर कांग्रेस को मानवेन्द्र सिंह की स्वाभिमानी सेना और उनके समर्थकों का लाभ मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।