मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट की तबीयत खराब होने के चलते उन्हें गंभीर हालत में एम्स दिल्ली में भर्ती कराया गया थे। शासन के उच्च अधिकारियों के मुताबिक उनकी हालत गंभीर बताई गयी थी लेकिन आज उनका देहांत हो गया।
और वह एम्स में लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे। वह पिछले काफी दिनों से लीवर से सम्बंधित समस्या को लेकर एम्स में भर्ती हैं और उनका इलाज चल रहा थे।
उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव ग्रह व सूचना अवनीश अवस्थी ने ईटीवी भारत के संवाददाता को देर रात फोन के जरिए बताया था कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट इस समय दिल्ली एम्स में भर्ती हैं।
और वह लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर हैं। एम्स के वरिष्ठ चिकित्सक लगातार उनकी सेहत का ख्याल रख रहे हैं और उनका इलाज कर रहे हैं। गेस्ट्रोलॉजी विभाग के डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं लेकिन उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
CM Yogi Adityanath's father left for his heavenly abode at 10.44 am. Our deepest condolences: State Additional Chief Secretary (Home) Awanish K Awasthi (in file pic – Additional Chief Secretary Home) pic.twitter.com/vG6hUqDBch
— ANI UP (@ANINewsUP) April 20, 2020
न्यूज़ एजेंसी एएनआई के अनुसार, राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) अवनीश के अवस्थी ने जानकारी देते हुए बताया की, “सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता सुबह 10.44 बजे अपने स्वर्गीय निवास के लिए रवाना हुए। हमारी गहरी सवेदनाये उनके साथ है।”