पड़ौसी मुल्क पाकिस्तान में भी कोरोना को लेकर चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। पाक के सिंध प्रांत में एक दिन में टेस्ट किए गए मामलों में 20 फीसदी पॉजिटिव पाए गए हैं। जोकि दुनिया में ‘औसतन सबसे अधिक’ है। इस टेस्ट के नतीजों ने इमरान खान और सिंध के सीएम सैयद मुराद अली शाह की चिंता बढ़ा दी है। जिसके बाद उन्होंने प्रांत वासियों से और अधिक एहतियात बरतने को कहा है।
आपको बता दें कि, पाकिस्तान में पिछले 24 घंटे के अंदर 254 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। वहां मरने वालों की संख्या 86 हो गई है। लगे लॉकडाउन में लगातार मामले बढ़ते जा रहे हैं।
इस मामले पर सिंध के सीएम शाह ने एक वीडियो के जरिए बताया कि शुक्रवार सुबह 8 बजे से शनिवार सुबह 8 बजे से 531 नए सैंपल टेस्ट किए गए हैं जिनमें 104 पॉजिटिव पाए गए हैं।
उन्होंने ने कहा कि, ‘यह चिंता की बात है और इसका समाधान सिर्फ सोशल डिस्टेंसिंग और लॉकडाउन के अक्षरशः पालन करने से होगा।’ सीएम ने कहा, ‘यह टेस्ट किए गए केस का 20 फीसदी है, यह विश्व में पॉजिटिव केस का हाइस्ट एवरेज है। हमारे प्रांत में अब पॉजिटिव केस की संख्या 1,318 हो गई है।’ उन्होंने ने प्रांत वासियों को आगाह किया कि लॉकडाउन समाप्त होने के बाद भी लोगों को कार्यस्थल, घरों और यहां तक सार्वजनिक परिवहनों में सोशल डिस्टेंसिंग बरतनी होगी। पुरे पाकिस्तान में अब तक 5,038 लोगों में कोरोना का संक्रमण मिला है, जिनमे 86 मौतों की पुष्टि हो चुकी है।