नई दिल्ली: पूर्व मुख्यमंत्री मदनलाल खुराना का शनिवार रात 11 बजे उनके आवास पर निधन हो गया। वो काफी लम्बे समय से बीमार चल रहे थे। भाजपा के दिल्ली कार्यालय, 14 पंडित पंत मार्ग पर अंतिम दर्शन के लिए मदन लाल खुराना का पार्थिव शरीर आज 12 बजे रखा जायेगा। जहाँ पर भाजपा के नेता उनका अंतिम दर्शन कर पाएंगे।
Delhi: Visuals from the residence of former Chief Minister Madan Lal Khurana who passed away earlier tonight. He was 82 years old. pic.twitter.com/4kVYD7kkC2
— ANI (@ANI) October 27, 2018
आपको बताते की मदनलाल खुराना सन 1993 से लेकर 1996 तक दिल्ली के मुख्यमंत्री रहे और 2004 में राजस्थान का राज्यपाल भी नियुक्त किया गया था।। मदनलाल खुराना के परिवार में उनकी पत्नी, एक बेटा और दो बेटियां हैं। बेटा हरीश खुराना दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता है। हरीश ने बताया की पिता जी 2011 से ही बीमारियों के चलते अस्वस्थ चल रहे थे। कहा की पिता जी ने कीर्ति नगर स्थित आवास पर रात करीब 11 बजे अंतिम सांस ली।
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पूर्व मुख्यमंत्री मदनलाल खुराना के निधन पर दुःख जताते हुये ट्वीट किया की, “दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता मदनलाल खुराना जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। खुराना जी एक आदर्श स्वयंसेवक, एक समर्पित विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ता व जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी के एक मजबूत स्तम्भ के रूप में सदैव याद किये जायेंगे।”
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता मदनलाल खुराना जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। खुराना जी एक आदर्श स्वयंसेवक, एक समर्पित विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ता व जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी के एक मजबूत स्तम्भ के रूप में सदैव याद किये जायेंगे। pic.twitter.com/TG1I1fHQtT
— Amit Shah (@AmitShah) October 27, 2018
अमित शाह ने खुराना पर दूसरा ट्वीट करते हुये लिखा की, “दिल्ली में संगठन को गढ़ने में खुराना जी की अहम भूमिका रही और वह ‘दिल्ली के शेर’ के रूप में सुप्रसिद्ध हुए। भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ताओं की ओर से खुराना जी के परिवार के प्रति अपनी संवेदनायें व्यक्त करता हूँ व दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूँ। ॐ शांति शांति शांति।”
दिल्ली में संगठन को गढ़ने में खुराना जी की अहम भूमिका रही और वह 'दिल्ली के शेर' के रूप में सुप्रसिद्ध हुए। भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ताओं की ओर से खुराना जी के परिवार के प्रति अपनी संवेदनायें व्यक्त करता हूँ व दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूँ। ॐ शांति शांति शांति
— Amit Shah (@AmitShah) October 27, 2018
बीजेपी मंत्री स्मृति ईरान ने भी मदन लाल खुराना जी के निधन पर ट्वीट किया है, मदन लाल खुराना जी के निधन से मै दुखी हूँ। मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों के प्रति हैं।
Saddened by the demise of Madan Lal Khurana ji. As an elder he was a guide with an ever supportive outlook and kind words to spare. My condolences to his loved ones.
— Smriti Z Irani (@smritiirani) October 27, 2018
केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन ने भी ट्वीट कर उनके निधन पर शोक जताया। हर्षवर्धन ने ट्विट् करके लिखा की, “आज दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री मदन लाल खुराना जी के निधन पर बहुत दुःख हुआ। पच्चीस साल पहले उनकी छत्रछाया में मैंने राजनीति में क़दम रखा।आज भी मेरे कानों में उनके प्रेरणाभरे शब्द गूँजते हैं। ईश्वर उनकी दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। ॐ शांति।”
आज दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री मदन लाल खुराना जी
के निधन पर बहुत दुःख हुआ। पच्चीस साल पहले उनकी छत्रछाया में मैंने राजनीति में क़दम रखा।आज भी मेरे कानों में उनके प्रेरणाभरे शब्द गूँजते हैं। ईश्वर उनकी दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।
ॐ शांति pic.twitter.com/GF6H23YKX6— Dr. Harsh Vardhan (@drharshvardhan) October 27, 2018