गुजरात: आज गुजरात में ‘सरदार’ वल्लभ भाई पटेल की दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा #StatueofUnity का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अनावरण करेंगे। देश के पहले उप-प्रधानमंत्री, सूचना प्रसारण मंत्री और गृह मंत्री ‘सरदार’ वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर देश उन्हें आभार से याद कर रहा है। विंध्याचल व सतपुड़ा की पहाड़ियों के बीच नर्मदा नदी के टापू पर बनी इस विशालकाय मूर्ति को दुनिया की सबसे ऊँची प्रतिमा के रूप में देखा जा रहा है।
#TopStory: Sardar Vallabhbhai Patel's #StatueOfUnity, the tallest statue in the world, will be inaugurated on his 143rd birth anniversary today, by Prime Minister Narendra Modi. (File pic) pic.twitter.com/AVU20tjKfz
— ANI (@ANI) October 31, 2018
1947 में देश के विभाजन के बाद रियासतों को भारत संघ में मिलाने में ‘सरदार’ वल्लभ भाई पटेल ने अपना अहम् योगदान दिया था। आज गुजरात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरदार पटेल की 182 मीटर ऊंची मूर्ति #StatueofUnity का अनावरण करेंगे। मौजूदा समय में सरदार पटेल की यह प्रतिमा दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा मानी जा रही है। जिसमे चीन के स्प्रिंग टेम्पल ऑफ बुद्ध की ऊंचाई 153 मीटर है। वही न्यूयॉर्क के स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी 93 मीटर ऊँची है।
Gujarat: #Visuals from Kevadiya ahead of the inauguration of Sardar Vallabhbhai Patel's #StatueOfUnity pic.twitter.com/MYtc0dAEaX
— ANI (@ANI) October 31, 2018
सतपुड़ा और विंध्याचल की पहाड़ियों के बीच नर्मदा नदी के ज़जीरा पर बनी इस मूर्ति को बनाने में करीब 2389 करोड़ रुपये की लागत आई है। प्रतिमा के ऊपरी हिस्से में 306 मीटर पैदल पथ को पूरी तरह से मार्बल से बनाया गया है। इसके अलावा दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी पैदल पथ का इंतेजाम है।
Gujarat: #Visuals from near Sardar Vallabhbhai Patel's #StatueOfUnity that will be inaugurated by Prime Minister Narendra Modi today. pic.twitter.com/eq2SOZgaCH
— ANI (@ANI) October 31, 2018
आपको बतादे की सरदार पटेल का निधन 15 दिसंबर 1950 को मुंबई में हुआ था। उन्हें साल 1991 में भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारतरत्न से नवाजा गया। वही साल 2014 में मोदी सरकार ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में 31 अक्टूबर को मनाना शुरू किया है।