न्यूजीलैंड को 5 मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में इंडियन टीम ने 35 से हराते हुए यह सीरीज 4-1 से अपने कब्जे में ले ली। वही इस वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में सबसे ज्यादा रन अंबाती रायडू ने 90 रन बनाए। इसके अलावा विजय शंकर और हार्दिक पंड्या ने 45-45 रन बनाये। इस मैच के दौरान गेंदबाज युजवेंद्र चहल 3 तो इस बार मोहम्मद शमी ने 2 विकेट से ही संतोष करना पड़ा।
इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए न्यूजीलैंड टीम को 253 रन का टारगेट दिया था। वही टारगेट का पीछा करने मैदान पर उतरी न्यूजीलैंड टीम 217 रनो पर ही ऑलआउट हो गई।
वही रोहित शर्मा की कप्तानी में हेमिल्टन के मैदान पर खेले गए भारत-न्यूजीलैंड के बीच चौथे मैच में भारतीय टीम को न्यूजीलैंड ने 92 रनो पर ही सिमटा दिया। वही न्यूजीलैंड ने चौथे वनडे मुकाबले में 8 विकेट से मैच को जीतकर सीरीज को 3-1 की बराबरी पर पहुँचा दिया है।
India wins by 35 runs against New Zealand in 5th ODI at Westpac Stadium, Wellington; wins series 4-1. #NZvsIND pic.twitter.com/3gmgKOXu6L
— ANI (@ANI) February 3, 2019
अपने टारगेट का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड टीम ने 15वें ओवर में ही 93 रन बनाकर 212 गेंद बाकि रहते ही इस मैच को अपने नाम कर लिया। इस तरह से ये भारत के लिए बहुत ही शर्मनाक हार थी। इससे पहले 2010 में श्रीलंका ने 209 गेंद बाकि रहते ही भारत से मैच जीत लिया था। फिर 2012 में भी श्रीलंका ने 181 गेंद बाकि रहते ही भारत से मैच जीत लिया था।
भारत द्वारा खेले गए सबसे कम रनो पर एक नज़र डाले तो, 1981 में भारतीय टीम 63 रन पर ही ढेर हो गई थी। वही भारतीय टीम ने साल 2000 में श्रीलंका के खिलाफ कुल 54 रन बना पाए थे। 2006 में भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ डरबन में केवल 91 रन ही बना पाई थी। 2010 में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत 88 रन और इस चौथे वनडे मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ 92 रन पर ढेर हो गई। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने के लिए ऑफर किया। जिसके बाद भारतीय टीम बल्लेबाजी करते हुए 92 रन ही बना पाई थी।