भारत ने एक बार फिर दरियादिली दिखाते हुए पाकिस्तान को अपने वायुसीमा में घुसने की इजाजत दी है। सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को श्रीलंका दौरे पर जाने के लिए भारत ने अपने वायुक्षेत्र का इस्तेमाल करने की मंजूरी दे दी है।
इमरान खान श्रीलंका के दो दिवसीय दौरे पर जा हे हैं। बता दें कि पाकिस्तानी पीएम इमरान खान श्रीलंका की संसद को संबोधित करने वाले थे। लेकिन उसके नापाक इरादों को भांपते हुए श्रीलंका ने उनके भाषण को ही रद्द कर दिया। श्रीलंका ने भारत के साथ संबंधों में टकराव से बचने के लिए भाषण रद्द किया। यह संबोधन 24 फरवरी को होना था।
India has allowed Pakistan PM Imran Khan‘s aircraft to use Indian airspace, he is travelling to Sri Lanka: Sources
— ANI (@ANI) February 23, 2021
श्रीलंकाई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत के साथ संबंध खराब होने के डर से श्रीलंका ने पाकिस्तानी पीएम के मंसूबों पर पानी फेर दिया है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 मार्च 2015 को श्रीलंका की संसद को संबोधित किया था।
Note- यह आर्टिकल RSS फीड के माध्यम से लिया गया है। इसमें हमारे द्वारा कोई बदलाव नहीं किया गया है।