भारतीय स्टार रोहित शर्मा ने कहा कि वह भाग्यशाली है जो ऐसे समय में क्रिकेट खेल रहे हैं जबकि बायो बबल से बाहर कई लोग अपनी मनपसंद गतिविधियों में शामिल नहीं हो पा रहे हैं। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सत्र की पूर्व संध्या पर मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियन्स के कप्तान रोहित ने बायो बबल के अंदर के जीवन के बारे में बात की जो कि कोविड-19 महामारी के कारण जरूरी बन गया है।
रोहित ने अपनी फ्रेंचाइजी के ट्विटर हैंडल पर जारी वीडियो में कहा, ”लोगों को मुश्किल दौर से गुजरना पड़ रहा है। कई लोग काम नहीं कर पा रहे हैं। वे वह काम नहीं कर पा रहे हैं जो उन्हें पसंद है। कम से कम हम भाग्यशाली हैं कि हम वह कर रहे हैं जो हमें पसंद है। उन्होंने आगे कहा कि कम से कम मैं क्रिकेट खेलकर खुश हूं जो मुझे पसंद है। यदि हमें तालमेल बिठाना है तो ऐसा करना होगा। प्रयास करें कि आप अपना सर्वश्रेष्ठ कैसे दे सकते हैं। आप बायो बबल की इस जिंदगी को भी जानते हैं।
IPL 2021: चेन्नई चरण के लिए रवाना हुई कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम
मुंबई इंडियंस शुक्रवार को पहले मैच में विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर से भिड़ेगा। रोहित ने कहा कि देश की हाल में इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया के खिलाफ यादगार जीत से भारतीय क्रिकेट को आगे बढ़ने के लिये बहुत आत्मविश्वास मिलेगा। उन्होंने कहा कि सारे वर्ल्ड ने देखा कि हमने आस्ट्रेलिया में क्या किया। हमने टीम के रूप में जो प्रदर्शन किया वह आनंददायक था। विशेषकर युवा खिलाड़ियों का प्रदर्शन जिन्होंने अभी टीम में जगह बनाई। उन्होंने जिम्मेदारी ली और महत्वपूर्ण अवसरों पर अच्छा प्रदर्शन किया। इसे देखना शानदार रहा।
🗣️ “It’s nice to have that company around and have that bonding going.”
Skipper Ro speaks on life inside the bubble and much, much more in our #MI catch-up! 💙#OneFamily #MumbaiIndians #IPL2021 @ImRo45 pic.twitter.com/Msdh5jLWSA
— Mumbai Indians (@mipaltan) April 8, 2021
रोहित ने आगे कहा कि यह आस्ट्रेलिया की बात थी और इसके बाद हमने भारत में इंग्लैंड का सामना किया और फिर इंग्लैंड को तीनों फॉर्मेंटों में हराया। सभी खिलाड़ियों ने अपना योगदान दिया।
IPL 2021: ओपनिंग सेरेमनी में शामिल होगा भारतीय दिव्यांग क्रिकेट परिषद
Note- यह आर्टिकल RSS फीड के माध्यम से लिया गया है। इसमें हमारे द्वारा कोई बदलाव नहीं किया गया है।