एक ओर जहां देश और दुनिया कोरोना की बीमारी से जूझ रहे हैं, वहीं टीकाकरण अभियान भी जोर पर है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने गुरुवार को कोरोना वैक्सीन का दूसरा डोज ले लिया है। बता दें कि उन्होंने वैक्सीन का पहला डोज 11 मार्च को लिया था। इससे पहले आज सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दिल्ली AIIMS में वैक्सीन की दूसरी डोज ली थी। पीएम मोदी ने वैक्सीन की पहली खुराक 1 मार्च को ली थी।
भारत में भी कोरोना संक्रमण के मामले फिर तेजी से बढ़ रहे हैं और यह विश्व में तीसरे स्थान पर बरकरार है। यहां पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 1,26,789 नये मामले सामने आए। इसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 29 लाख 28 हजार 574 हो गयी है। वहीं इस दौरान 59,258 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिसे मिलाकर अब तक 1,18,51,393 मरीज कोरोनामुक्त भी हो चुके हैं। सक्रिय मामले 9,10,319 हो गये हैं। इसी अवधि में 685 और मरीजों की मौत के साथ इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,66,862 हो गयी है।
Maharashtra Chief Minister Uddhav Thackeray took his second dose of #COVID19 vaccine today.
He took the first dose of COVID-19 vaccine on March 11. pic.twitter.com/aPyCDfon5E
— ANI (@ANI) April 8, 2021
शीर्ष तीन देशों के बाद संक्रमण से सर्वाधिक प्रभावित देशों में चौथे स्थान पर अब फ्रांस पहुंच गया है। फ्रांस में कोरोना वायरस से अब तक 49.02 लाख से अधिक लोग सँक्रमित हुए हैं जबकि 97,444 मरीजों की मौत हुयी है। इसके बाद रूस में कोरोना वायरस से करीब 45.54 लाख लोग प्रभावित हुए हैं और 99,800 लोगों की मौत हो चुकी है।
Note- यह आर्टिकल RSS फीड के माध्यम से लिया गया है। इसमें हमारे द्वारा कोई बदलाव नहीं किया गया है।