नई दिल्ली: यौन शोषण के खिलाफ सोशल मीडिया पर शुरू हुए #MeToo हैसटैग मुहीम के तहत अब नरेंद्र मोदी सरकार में विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर पर भी गंभीर आरोप लगे है। पूर्व संपादक और विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर पर एक महिला पत्रकार ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। हालाँकि मंगलवार को विदेश मंत्रालय में ‘इंडिया फॉर ह्यूमेनिटी’ शुरुआत का शुभांरभ किए जाने के मौके पर जब विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से कुछ महिला पत्रकारों ने एमजे अकबर पर लगे यौन शोषण के बारे में सवाल किया तो वो बिना जवाब दिए आगे बढ़ गयी।
To my pointed question on if an internal probe will happen on #SexualHarassment allegations against @mjakbar , EAM @SushmaSwaraj refuses to comment. Still waiting for a ministry statement @thetribunechd @MEAIndia #MeToo pic.twitter.com/ZHZ3EJhCPl
— Smita Sharma (@Smita_Sharma) October 9, 2018
जानकारी के मुताबिक, विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर पर यौन शोषण का आरोप महिला पत्रकार प्रिया रमानी ने लगाया है। प्रिया ने लिखा कि पिछले साल ‘वोग’ पत्रिका में अपने साथ हुए यौन शोषण की यादे लिखना था और कहानी की शुरुआत एमजे अकबर के साथ हुई घटना से की थी। उस समय प्रिया ने एमजे अकबर का नाम नहीं लिखा था, लेकिन 2017 की कहानी का लिंक साझा करते हुए एमजे अकबर का नाम लिख दिया।
प्रिया ने बताया की यह स्टोरी जिससे शुरू होती है, वह कोई और नहीं बल्कि एमजे अकबर है प्रिया ने अपने साथ हुई घटना के बारे में लिखा की वह उस रात कमरे से भागी थी और फिर कभी दुबारा उसके साथ अकेले कमरे में नहीं गईं। प्रिया रमानी ने इस खुलासे के बाद एक के बाद एक कई ट्वीट किये। आपको बतादे की तत्कालीन मोदी सरकार में मंत्री एमजे अकबर कई अखबारों और पत्रिकाओं में एडिटर रह चुके हैं।
इस आरोप पर ट्रिब्यून’ की पत्रकार स्मिता शर्मा ने जब सुषमा स्वराज से पूछा था कि,यह एक गंभीर आरोप है। आप भी एक महिला हैं, क्या आरोपों की जांच होगी। लेकिन सुषमा स्वराज ने कोई जवाब नहीं दिया और आगे बढ़ गयी।
ताज़ा अपडेट पाने के लिए आप इस लिंक को क्लिक करके हमारे फेसबुक पेज को लाइक कर सकते है