मध्य प्रदेश: रविवार को मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में चुनावी रैली को संबोधित करते हुये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गाय के मुद्दे पर कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। मोदी ने कांग्रेस पर सवाल उठाते हुए कहा की, मध्य प्रदेश कांग्रेस के मैनिफेस्टो में तो आप गाय का गौरवगान कर रहे है। लेकिन केरला में खुलेआम कांग्रेस के लोग गाय के बछड़े को काटकर उसका मांस खाते हुए तस्वीर निकालकर बताते है की गौमांस खाना हमारा अधिकार है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर आरोप लगाया की देश की आजादी से अब तक इतने झूठ बोले है की उनको अब झूठ बोलने और झूठ फैलाने में महारत हासिल हो गई है। ये जनता को गुमराह करने वाली पार्टी हैं। धोखा देना कांग्रेस पार्टी के स्वाभाव में है। लेकिन अब देश की जनता इस पर भरोसा करने वाली नहीं है।
उन्होंने आगे कहा की मध्यप्रदेश कांग्रस के अध्यक्ष कहते हैं हमें जितने वाला उम्मीदवार चाहिए, चाहे वो गुंडा हो, भ्रष्टचारी हो, बेईमान हो सब चलेगा बस जीतने वाला प्रत्याशी होना चाहिए। फिर जनता से पूछा क्या ऐसे लोगों के हाथ में मध्यप्रदेश देना चाहिए। फिर मोदी ने कहा झूठे वादे करना कांग्रेस पार्टी के स्वाभाव में है। उनकी चार पीढ़ियों ने भारत पर शासन किया। मैं उन्हें एक विवरण कार्ड पेश करने की चुनौती देता हूं जो उन्होंने इन सालो में किया।
#WATCH: "Madhya Pradesh Congress ke manifesto mein toh aap gai ka gaurav gaan kar rahe ho,lekin Kerala mein khule aam raste par Congress ke log gai ke bachde kaat kar ke uska maas khate hui tasvir nikal karke batate hain ki gaumaas khana humara adhikar hai,"says PM in Chhindwara pic.twitter.com/pyioS6jOZX
— ANI (@ANI) November 18, 2018
उन्होंने कहा कि जब राजीव गांधी जी प्रधानमंत्री थे तब उन्होंने कहा था कि यदि सरकार एक रुपया जारी करती है तो 15 पैसे लोगों तक पहुंचते हैं। ऐसा क्यों था? 85 पैसे कहा चला गया। अपनी उपलब्धिया गिनाते हुये मोदी ने कहा की जब हम हम सत्ता में आए, आधार के सहारे से हमने घोटाले पर जांच की और लगभग 90,000 करोड़ रुपए बचाए।
मोदी ने आगे कहा, कांग्रेस हिंदी और इंग्लिश के डिक्शनरी में जितनी भी त्रुटिया है कांग्रेस के नेता सब मोदी पर चिपकाने पर लगे हुए हैं। उन्होंने कहा चायवाले को गाली, पकोड़े वाले को गाली, चौकीदार को गाली, आदिवासियों के पहनावे पर गाली, देश के सेना अध्यक्ष को गाली देते है। कांग्रेस पार्टी जैसे लगता है अपना संतुलन खो बैठी है।