बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस और भट्ट परिवार की बड़ी बेटी पूजा भट्ट आज अपना 49वां जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने फिल्मों से लंबी दूरी के बाद बीते साल ही ‘सड़क 2’ से कमबैक कर लिया है, जिसमें उनकी बहन आलिया भट्ट ने लीड किरदार निभाया था। इस प्रोजेक्ट पर महेश भट्ट और पूजा भट्ट ने एक साथ काम किया था। लेकिन पिता-बेटी की इस जोड़ी के बीच चीजें हमेशा से ठीक नहीं रहीं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें को महेश भट्ट की दूसरी पत्नी सोनू राज़दान पूजा भट्ट की सबसे बड़ी दुश्मन थीं। उस वक्त जबरदस्त हंगामा हुआ था, जब महेश ने पहली बार पूजा को सोनी के बारे में बताया था।
पूजा भट्ट ने अपने एक इंटरव्यू में इस पूरे वाकये के बारे में बताया था। महेश भट्ट ने सोनी के बारे में जानकारी देने के बाद पूजा को अपना गुस्सा जाहिर करने का मौका भी दिया। पूजा भट्ट ने स्टारडस्ट को दिए इंटरव्यू में बताया- ‘उन्होंने मुझसे कभी कुछ नहीं छुपाया। एक दिन मैं गहरी नींद में सो रही थी और सुबह के करीब डेढ़ बजे उन्होंने मुझे नींद से उठाा और कहा कि पूजा मैं एक दूसरी महिला से मिलता हूं। मेरा उसके साथ अफेयर है, मैं तुम्हें बताना चाहता था’।


पूजा भट्ट ने ये भी बताया कि इसके बारे में उनकी मां को भी नहीं पता था। हालांकि, पूजा ये मानती हैं कि इससे ये जाहिर होता है कि महेश भट्ट अपनी बेटी के साथ कितने इमानदारी से पेश आते हैं। वहीं सिमी ग्रेवाल के टॉक शो पर महेश भट्ट ने भी इस वाकये के बारे में बताया था। उन्होंने कहा- ‘मैं गया और मैंने पूजा को बता दिया कि उसके पिता और इस लड़की के बीच में क्या चल रहा है। उसने बस मेरी तरफ देखा और सिर हिला दिया। मुझे नहीं पता उसका मतलब क्या था’।
उन्होंने बताया कि ‘पहले बहुत दिक्कतें हुईं, वो एक evil seductress थी जो उनसे उनका पापा छीन ले गई थी। मैंने उन्हें अपना गुस्सा जाहिर करने दिया’। वहीं स्टारडस्ट को पूजा ने इस बारे में बताया कि वो इसके लिए सोनू से बहुत नफरत करती थीं और उनका नाम सुनकर भी गुस्सा हो जाती थीं। पूजा ने बताया वो अपने पिता ने नफरत नहीं करती थीं क्योंकि सोनी से अफेयर के बाद भी महेश ने उन्हें अकेला नहीं छोड़ा। वो घर आते रहे और आर्थिक तौर पर भी मदद की।
सोनी और पूजा के रिश्ते अब बेहतर हैं। पूजा का कहना है कि ‘वक्त ने मेरे दिल के दर्द को ठीक कर दिया। हम हाई, हैलो और बातें करने लगे। वहां से शुरुआत हुई और अब हम अच्छे दोस्त हैं’।
Note- यह आर्टिकल RSS फीड के माध्यम से लिया गया है। इसमें हमारे द्वारा कोई बदलाव नहीं किया गया है।