बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान अपनी मां अमृता सिंह के बहुत करीब हैं। गुरुवार को सारा मां अमृता के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। इस दौरान दोनों एक जैसी ड्रेस पहने नजर आएं। सारा-अमृता कुर्ता और प्लाजो में दिखाई दिए। एयरपोर्ट पर सारा पिंक बॉर्डर वाले मेहंदी ग्रीन आउटफिट में दिखीं। वही, अमृता ग्रे सूट में नजर आईं। उन्होंने ग्रे दुपट्टा पहन रखा था। दोनों मास्क पहने दिखाई दिए।
इससे पहले सारा पिता सैफ अली खान और करीना कपूर के नन्हें मेहमान से मिलने के लिए ढेर सारे गिफ्ट्स लेकर उनके घर पहुंची थीं। सोशल मीडिया पर सारा का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह सैफ और करीना के घर से बाहर स्पॉट हुईं। वह अपनी कार से निकलकर घर के अंदर जाती नजर आ रही हैं। वहीं उनके हाथ में तीन-तीन पैकेट्स नजर आ रहे हैं। इनमें से एक तो काफी बड़ा मालूम हो रहा है। हालांकि, ये पता नहीं चल सका है कि इस पैकेट्स के अंदर क्या है?
सलमान खान ने शेयर की ‘मेगा सेल्फी’, एक साथ नजर आए गोविंदा, बॉबी देओल समेत कई स्टार्स


करीना कपूर 21 फरवरी को दूसरी बार मां बनी हैं। हालांकि, बच्चे को जन्म देने के बाद करीना कपूर घर लौट आई हैं। करीना के बच्चे को देखने के लिए करिश्मा कपूर, सोहा अली खान, कुणाल खेमू जैसे कई सितारे उनके घर पहुंचे थे।
‘काय पो चे’ की रिलीज को 8 साल पूरे, इमोशनल कर देगा सुशांत सिंह राजपूत का यह अनसीन वीडियो
प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो सारा अली खान पिछली बार फिल्म कुली नंबर 1 में नजर आई थीं। इस फिल्म में उन्होंने वरुण धवन के साथ काम किया था। डायरेक्टर डेविड धवन के निर्देशन में बनी यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से मिक्स रिव्यूज मिले थे। अब सारा अली खान मूवी अतरंगी रे में दिखेंगी। फिल्म में अक्षय कुमार और धनुष लीड रोल में हैं।
Note- यह आर्टिकल RSS फीड के माध्यम से लिया गया है। इसमें हमारे द्वारा कोई बदलाव नहीं किया गया है।