गुजरात के पूर्व IPS अधिकारी संजीव भट्ट को गुजरात सीआईडी ने 1998 के पालनपुर ड्रग प्लांटिंग केस में गिरफ्तार कर लिया है। पूर्व आईपीएस संजीव भट्ट के अलावा पुलिस इंस्पेक्टर व्यास सहित 7 अन्य पुलिस अधिकारियों की भी गिरफ़्तारी हुई है।
पूर्व IPS संजीव भट्ट पर 1998 में राजस्थान के पाली में एक वकील पर होटल में अफीम रखने का झूठा केस लगाया था। हालाँकि बाद में ये आरोप गलत साबित हुआ जिसके बाद राजस्थान में वकीलों की हड़ताल एक साल तक चलती रही। हालाँकि इस केस में एक जज को सेवानिवृत्ति भी लेनी पड़ी थी। फ़िलहाल हिरासत में लिए गये अधिकारियो से पूछताछ जारी है।
#UPDATE: CID (Crime) of Gujarat has arrested dismissed IPS officer Sanjiv Bhatt in connection with 1998 Palanpur drug planting case. pic.twitter.com/IpYCdZBvMa
— ANI (@ANI) September 5, 2018
आपको बताते चले कि 2002 के गुजरात दंगों को लेकर भी भारतीय पुलिस सेवाओं से संजीव भट्ट को 2015 में बर्खास्त कर दिया गया था। जिसके बाद संजीव भट्ट ने 2002 के दंगों में नरेंद्र मोदी को शिकायत करने का आरोप लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर किया था।
1998 में ड्रग प्लांटिंग केस में फंसे संजीव भट्ट उस समय बनसकंठा के डीसीपी थे।