राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में चहुँओर अराजकता का माहौल है। अपहरण, बलात्कार, हत्या, लूट, मॉब लिंचिंग से हाहाकार मचा हुआ है। क़ानून व्यवस्था समाप्त हो चुकी है। प्रखंड से लेकर मुख्यमंत्री सचिवालय तक भ्रष्टाचार का बोलबाला है।
बिहार के नेता तेजस्वी यादव ने राज्य की कानून व्यवस्था को लेकर नीतीश सरकार तंग कसते ट्वीट किया कि, “बिहार में चहुँओर अराजकता का माहौल है। अपहरण, बलात्कार, हत्या, लूट, मॉब लिंचिंग से हाहाकार मचा हुआ है। क़ानून व्यवस्था समाप्त हो चुकी है। प्रखंड से लेकर मुख्यमंत्री सचिवालय तक भ्रष्टाचार का बोलबाला है। सरकारी कार्यालयों में विशेष RCP टैक्स चुकाये बिना आप पैर भी नहीं रख सकते।”
बिहार में चहुँओर अराजकता का माहौल है। अपहरण, बलात्कार, हत्या, लूट, मॉब लिंचिंग से हाहाकार मचा हुआ है। क़ानून व्यवस्था समाप्त हो चुकी है। प्रखंड से लेकर मुख्यमंत्री सचिवालय तक भ्रष्टाचार का बोलबाला है। सरकारी कार्यालयों में विशेष RCP टैक्स चुकाये बिना आप पैर भी नहीं रख सकते।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) September 9, 2018
लगातार हमला करते हुये दूसरे ट्वीट में लिखते है कि, “मॉब लिंचिंग का हब बन चूका है बिहार, बेगूसराय में भीड़ ने पीटकर 3 व्यक्तियों की हत्या की। रोहतास में दलित महिला की पीटकर हत्या कर दी गई। हाजीपुर में दरोग़ा तो जहानाबाद में एएसपी पर हमला हो रहा है। सासाराम में महिला को निर्वस्त्र घुमाया जा रहा है। जिस मुख्यमंत्री में लोकशर्म ही नहीं बची हो उसे क्या-कुछ कहें?”
मॉब लिंचिंग का हब बना बिहार:-
* बेगूसराय में भीड़ ने पीटकर 3 व्यक्तियों की हत्या की।
* रोहतास में दलित महिला की पीटकर हत्या
* हाजीपुर में दरोग़ा तो जहानाबाद में एएसपी पर हमला
* सासाराम में महिला को निर्वस्त्र घुमायाजिस मुख्यमंत्री में लोकशर्म ही नहीं बची हो उसे क्या-कुछ कहें?
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) September 9, 2018
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा कुछ कार्यवाही न करने पर तेजस्वी ने ट्विटर पर लिखा कि, “हमें ही शर्म आने लगी है आख़िर मुख्यमंत्री नीतीश जी बीजेपी की डबल इंजन वाली बुलेट ट्रेन में बैठकर भी इतने सुस्त, लाचार, बेबस और असहाय क्यों है? 11 करोड़ बिहारवासियों के जनविश्वास का क़त्ल कर बीजेपी को सत्ता सौंपने वाला व्यक्ति आख़िर इतना लाचार कैसे हो सकता है?”
हमें ही शर्म आने लगी है आख़िर मुख्यमंत्री नीतीश जी बीजेपी की डबल इंजन वाली बुलेट ट्रेन में बैठकर भी इतने सुस्त, लाचार, बेबस और असहाय क्यों है? 11 करोड़ बिहारवासियों के जनविश्वास का क़त्ल कर बीजेपी को सत्ता सौंपने वाला व्यक्ति आख़िर इतना लाचार कैसे हो सकता है?
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) September 9, 2018
आपको बताते चले कि बिहार में गठबंधन वाली नितीश सरकार में तेजस्वी यादव उप-मुख्यमंत्री पद पर थे। लेकिन कुछ दिन बाद तेजस्वी पर गंभीर आरोप लगने शुरू हो गए थे जिसके चलते गठबंधन टूट गया था और नितीश कुमार भाजपा से गठबंधन करके दुबारा सरकार बना ली थी।