पाकिस्तान: पाकिस्तान के इस्लामाबाद में सिविल जज नियुक्त के बाद सुमन कुमारी पहली हिंदू महिला जज बन गई हैं। बतादे की सुमन कुमारी कम्बर शाहदकोट की रहने वाली हैं ऐसा पहली बार होगा की जज अपने ही शहर में सेवाएं देंगी।
द डॉन में छपी खबर के अनुसार, सुमन कुमारी हैदराबाद से एलएलबी किया है उसके बाद लॉ में ही मास्टर्स डिग्री कराची की सैयद जुल्फिकार अली भुट्टो साइंस एंड टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट से किया है। इस पर सुमन कुमारी का कहना है की उनको लग रहा था की उनका समाज उनके वकील बनने के फैसले को स्वीकार नहीं करेगा। लेकिन वह अडिग थी चाहे जो भी हो उनका परिवार उनके साथ रहेगा।
वही सुमन कुमारी सिविल जज की नियुक्त पर पिता पवन कुमार बोदान ने कहा की, सुमन जज बनकर अपने जिले के गरीबो को फ्री में कानूनी मदद देना चाहती है। उन्होंने एक चुनौती भरा व्यवसाय चुना है लेकिन उन्हें सुमन पर पूरा भरोसा है की वो अपना काम बड़ी ईमानदारी के साथ करेंगी।
Suman Kumari becomes first Hindu woman judge to be appointed in #Pakistanhttps://t.co/vSvp9WHkca#SumanKumari #Congratulations to her and her family. Wish her all the best. pic.twitter.com/rWofYAxXym
— Mwaqar (@Mwaqar09) January 29, 2019
बतादे की सुमन का पूरा परिवार पढ़ा लिखा है। पिता आई स्पेशलिस्ट हैं। तो भाई सॉफ्टवेयर इंजीनियर तथा बहन चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं। बतादे की पाकिस्तान की 2 फीसदी हिंदू आबादी में पाकिस्तान में पहले हिंदू न्यायधीश राणा भगवानदास हुए थे। तथा 2005 से 2007 के बीच कुछ ही टाइम के लिए बतौर मुख्य न्यायधीश नियुक्त किए गए थे।