एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में रविवार को सुसाइड कर लिया। वही एक्टर के बहनोई ओपी सिंह, जो हरियाणा सरकार में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक हैं। उनका कहना है की उन्हें अपराध में कुछ गड़बड़ी का शक है। वह इस मामले की गहन जांच की मांग कर रहे हैं।
हरियाणा अधिकारियों ने जानकारी दी की सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड की घटना के बारे में जानकारी के बाद ही मुंबई के लिए रवाना हो गए। वही उनकी बहन चंडीगढ़ में रहती हैं।
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के दुनिया से इस तरह चले जाने पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि सुशांत की मृत्यु न केवल फिल्म उद्योग जगत के लिए बल्कि पूरे समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
मीडिया खबर के अनुसार सुशांत सिंह ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या की है। मौत की वजह अभी नहीं पता चल पायी है। सुशांत ने बांद्रा में अपने घर पर आत्महत्या की है। नौकर ने आत्महत्या की जानकारी दी है।