मध्य प्रदेश के भोपाल में स्थित एक निजी शेल्टर होम के मालिक पर लंबे समय तक यौन दुर्व्यवहार करने का गंभीर आरोप लगाया गया है। शेल्टर होम में रहने वाले तीन लड़के और दो लड़कियों ने सामाजिक न्याय विभाग तथा पुलिस में शिकायत की जिस पर पुलिस ने एक्शन लेते हुए शेल्टर होम के 70 वर्षीय मालिक (पूर्व सेना जवान) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
NDTV के अनुसार, शेल्टर होम रहने वाले लड़के और लड़कियों ने आरोप लगाया है कि ‘यौन दुर्व्यवहार के बाद अधिक खून बह जाने से एक लड़के की मौत हो गई थी और दूसरे लड़के का सिर दिवार पर लगने से मौत हो गई थी तथा तीसरे की ठंडी के महीने में जबरदस्ती बाहर सोने के लिए मजबूर किया गया जिसकी ठंड से मौत हो गयी।’ जानकारी के अनुसार, यह शेल्टर होम विभाग के साथ 1995 से रजिस्टर्ड है और इसे सरकार की तरफ से फंड मिल रहा है। शेल्टर होम के रिकॉर्ड में साल 2003 से यहां 42 लड़के और 58 लड़कियां रह रही हैं। पिछले 10 वर्षो से इस शेल्टर होम में वार्डन की जगह चार शिक्षक इसकी देखरेख कर रहे हैं। इस शेल्टर होम के बारे में जानने वाले लोगो का कहना है कि काफी दिन पहले शैक्षणिक योग्यता में कमी की वजह बताकर वार्डन को यहां से हटा दिया गया था।
इस पुरे मामले पर सामाजिक न्याय विभाग के निदेशक कृष्ण मोहन तिवारी का कहना है कि, ‘कुछ दिव्यांग लड़के हमारे पास आये थे। उन्होंने शेल्टर होम के मालिक द्वारा किए जा रहे यौन दुर्व्यवहार के बारे में जानकारी देते हुए एक पत्र दिया था। हमने इस मामले को लेकर जिला अधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को इस मामले में जांच के लिए लेटरलिखा है।’
आपको बतादे कि देवरिया में शेल्टर होम कांड के बाद मुख्यमंत्री ने राज्य में संचालित सभी शेल्टर होम और अनाथालय की हर महीने जांच के आदेश दिए थे। साथ ही निजी गर्ल्स हॉस्टल के लिए दिशा-निर्देश बनाने के लिए भी निर्देश दिए थे।
साथ ही हमारे फेसबुक पेज Nvpnews को लाइक करना ना भूले