नई दिल्ली: यौन शोषण के खिलाफ सोशल मीडिया पर शुरू हुए #MeToo हैसटैग मुहीम के तहत अब अब नरेंद्र मोदी सरकार में विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर पर भी गंभीर आरोप लग चुके है। विदेश राज्य मंत्री पर लगे यौन शोषण के आरोप पर मध्य प्रदेश की भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष लता केलकर ने बेतुका बयान दिया है। केलकर के इस बयान के बाद मामला और तूल पकड़ता जा रहा है।
#MeToo हैसटैग मुहीम के तहत विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर पर भी गंभीर आरोप पर अध्यक्ष केलकर का कहना है कि जिन महिला पत्रकारों ने एमजे अकबर पर यौन शोषण के आरोप लगाए है वह खुद भी इतनी मासूम नहीं हैं कि कोई उनका फायदा उठा सके।
#WATCH: I welcome this #MeToo campaign but I don't consider women journalists to be so innocent that anyone can misuse them, says Lata Kelkar, Chief of Madhya Pradesh BJP women wing on MJ Akbar. (11.10.18) pic.twitter.com/4gM5shTkg3
— ANI (@ANI) October 12, 2018
केलकर ने आगे कहा कि चूँकि एमजे अकबर भी एक पत्रकार रह चुके है और आरोप लगाने वाली महिलाएं भी पत्रकार हैं। इस मामले में दोनों की ही गलती है। जब केलकर से सवाल किया गया की क्या एमजे अकबर को अपने ऊपर लगे यौन शोषण के आरोप पर अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए तो उन्होंने कहा की इस बारे में कुछ कह नहीं सकतीं। ये फैसला पार्टी हाई कमान और एमजे अकबर ही ले सकते है। लेकिन वही पूछा गया की अगर एमजे अकबर पर लगे यौन शोषण के आरोप किसी कांग्रेस नेता पर लगे होते तो आप क्या कहती इस पर उन्होंने कहा की वो इस्तीफे की मांग करतीं।
यौन शोषण के खिलाफ सोशल मीडिया पर शुरू हुए #MeToo हैसटैग मुहीम का केलकर ने स्वागत करते हुए कहा कि इस कैंपेन ने महिलाओं को अपनी आवाज उठाने की ताकत दी है जिससे वो अपने साथ हुये शोषण के खिलाफ आवाज उठा पा रही हैं।
साभार- ‘ज़ी न्यूज़’
ताज़ा अपडेट पाने के लिए आप इस लिंक को क्लिक करके हमारे फेसबुक पेज को लाइक कर सकते है