आयरलैंड: आयरलैंड की संसद एक अजीब नज़ारा देखने को मिला। जहाँ एक महिला सांसद ने संसद में सबसे सामने एक थॉन्ग्स अंडरवियर लहरा दिखाया और उस मानसिकता का विरोध किया जिसमे हमेशा पीड़िताओं को ही गलत माना जाता है। जनसत्ता की खबर के अनुसार, 17 वर्षीय लड़की के बलात्कार के मामले में एक व्यक्ति को कोर्ट में ट्रायल के दौरान बचाव पक्ष की वकील ने पीड़िता का अंडरवियर सबूत के तौर पर कोर्ट को दिखाते हुये कहा की आपको देखना होगा कि लड़की ने उस समय कैसे कपड़े पहने थे। उसने तब लेस (जालीदार) वाला थॉन्ग पहन रखा था।’ आपको बता दें कि इस मामले में 27 वर्षीय आरोपी को अदालत ने बरी कर दिया गया था।
WATCH: TD @RuthCoppingerTD held up a thong in the Dáil earlier protesting the use of the same tactics in a courtroom during a rape case in Cork pic.twitter.com/bfGAegWpkO
— Sean Defoe (@SeanDefoe) November 13, 2018
कोर्ट के फैसले से नाराज महिला सांसद रुथ कॉपिंगर ने मंगलवार को आयरलैंड की संसद में विरोध जताने के लिए नीले रंग का लेस (जालीदार) अंडयरवियर दिखाते हुये कहा की “हो सकता है कि संसद में थॉन्ग दिखाना आप सब को अच्छा न लगे, पर यह सोचने वाली बात है कि जब किसी बलात्कार पीड़िता या फिर कोई भी दूसरी महिला का अंडरवियर कोर्ट में दिखाया जाएगा, तो उसे कैसा लगा होगा।”
I hear cameras cut away from me when I displayed this underwear in #Dáil. In courts victims can have their underwear passed around as evidence and it's within the rules, hence need to display in Dáil. Join protests tomorrow. In Dublin it's at Spire, 1pm.#dubw #ThisIsNotConsent pic.twitter.com/DvtaJL61qR
— Ruth Coppinger TD (@RuthCoppingerTD) November 13, 2018
इसके अलावा 6 नवंबर को कोर्क स्थित अदालत में आरोपी की वकील एलिजाबेथ ने अदालत के सामने थॉन्ग पेश करके यह भी कहा था की यह सबूत काफी नहीं है कि पीड़िता आरोपी को लेकर उत्तेजित थी। वकील ने इसी के साथ यह मामला सहमति से सेक्स का बताया था। इसी वजह से कई महिलाओं ने ‘पीड़िता ही दोषी’ को सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक मुहिम छेड़ दी।
Counsel for man acquitted of rape suggested jurors should reflect on underwear worn by the 17yo complainant. Following this wholly unacceptable comment, we are calling on our followers to post a picture of their thongs/knickers to support her with the hashtag #ThisIsNotConsent pic.twitter.com/ZkVU0GVAIN
— I Believe Her – Ireland (@ibelieveher_ire) November 10, 2018
पहले आयरलैंड की महिलाओं ने टि्वटर पर लेस वाले अंडरवियर के फोटोज पोस्ट करके विरोध जताया। फिर कई देशों की महिलाओं ने भी उनकी मुहिम का समर्थन करते हुए टि्वटर पर लेस वाले थॉन्ग के फोटो शेयर किये। और आरोपी को दोषी ठहराने की मांग की।
#ThisIsNotConsent
Just beacuse my panties are cute doesn't mean i'm saying yes #ThisIsNotConsent pic.twitter.com/rakf2HXQNv
— Em (@lilthumper408) November 13, 2018
Thongs are being hung up outside the Spire in Dublin as part of the protest calling for an overhaul in the way rape trials are conducted #rape #consent #rosa pic.twitter.com/zGfl7HFNrW
— Stephanie Rohan (@StephGrogan3) November 14, 2018
If I was in a court room as a victim of sexual abuse, I can’t imagine I’d ever be asked if I was wearing boxers or briefs. #ThisIsNotConsent pic.twitter.com/niS9xdR3CU
— Peter Tanham (@PeterTanham) November 14, 2018