मुंबई: दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता राजकपूर की पत्नी कृष्णा राजकपूर का सोमवार की सुबह निधन हो गया है। कृष्णा कपूर के निधन से पूरा बॉलीवुड शोक में डूबा है। जानकारी के अनुसार, कृष्णा राजकपूर काफी लम्बे समय से बीमार चल रही थी। जिन्होंने सोमवार (01 अक्टूबर) को अपनी अंतिम साँस ली। भिनेता राजकपूर के साथ कृष्णा राजकपूर की शादी सन् 1946 में हुई थी। ऋषि कूपर के घर ढाढस बांधने के लिए बॉलीवुड के कलाकारों का आना शुरू हो गया है।
.???? Condolences to the entire Kapoor family. An era passes away,#KrishnaRajKapoor .God give you strength,and may the soul rest in peace. Om Shanti. @chintskap
— Raveena Tandon (@TandonRaveena) October 1, 2018
बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन ने ट्वीट करके लिखा है की “मेरी संवेदना पूरे कपूर परिवार के साथ है। कृष्णा राज कपूर अब इस दुनिया में नहीं रही। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। ओम शांति।”
Deeply saddened to learn about the sad demise of Smt. #KrishnaRajKapoorJi. She was one of the most dignified and affectionate ladies that I met. May her soul rest in peace. My condolences to the entire Kapoor and Nanda family. Om Shanti.? pic.twitter.com/G4IMSuFbZJ
— Anupam Kher (@AnupamPKher) October 1, 2018
कृष्णा राजकपूर की मौत पर दुःख जताते हुये बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने ट्वीट किया है की “श्रीमती कृष्णा राजकूपर ने निधन से काफी गहरा दुख हुआ है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। मेरी संवेदना पूरे कपूर परिवार और नंदा परिवार के साथ है। ओम शांति।”
ताज़ा अपडेट पाने के लिए आप इस लिंक को क्लिक करके हमारे फेसबुक पेज को लाइक कर सकते है