वनडे सीरीज के आखिरी और निर्णायक मुकाबले में पाकिस्तान की टीम ने साउथ अफ्रीका को 28 रनों से हराया। इस जीत के साथ ही पाकिस्तान ने वनडे सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया और टीम वर्ल्ड कप सुपर लीग के प्वॉइंट टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। ऑस्ट्रेलिया की टीम अब तीसरे पायदान पर खिसक गई है। पाकिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए फखर जमान की शतकीय पारी और कप्तान बाबर आजम के 94 रनों की बदौलत 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 320 रन बनाए। जिसके जवाब में साउथ अफ्रीका की पूरी टीम 292 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
रैंक | टीम | मैच | जीत | हार | टाई | नो रिजल्ट | प्वॉइंट्स | नेट रनरेट | पेनल्टी ओवर |
1 | इंग्लैंड | 9 | 4 | 5 | 0 | 0 | 40 | +0.468 | – |
2 | पाकिस्तान | 6 | 4 | 2 | 0 | 0 | 40 | +0.426 | – |
3 | ऑस्ट्रेलिया | 6 | 4 | 2 | 0 | 0 | 40 | +0.347 | – |
4 | न्यूजीलैंड | 3 | 3 | 0 | 0 | 0 | 30 | +2.352 | – |
5 | अफगानिस्तान | 3 | 3 | 3 | 0 | 0 | 30 | +0.527 | – |
6 | बांग्लादेश | 6 | 3 | 3 | 0 | 0 | 30 | -0.128 | – |
7 | वेस्टइंडीज | 6 | 3 | 3 | 0 | 0 | 30 | -0.876 | |
8 | भारत | 6 | 3 | 3 | 0 | 0 | 29 | -0.252 | -1 |
9 | जिम्बाब्वे | 3 | 1 | 2 | 0 | 0 | 10 | -0.741 | – |
10 | आयरलैंड | 6 | 1 | 5 | 0 | 0 | 10 | -1.076 | – |
11 | दक्षिण अफ्रीका | 3 | 1 | 2 | 0 | 0 | 9 | -0.087 | 1 |
– | श्रीलंका | – | – | – | – | – | – | – | – |
– | नीदरलैंड | – | – | – | – | – | – | – | – |
पाकिस्तान की टीम की यह वर्ल्ड कप सुपर लीग में छठे मैच में चौथी जीत थी, जिसके बाद टीम के अब 40 प्वॉइंट्स हो गए हैं, लेकिन बेहतर नेट रनरेट होने के चलते टीम ऑस्ट्रेलिया से आगे निकल गई है। इंग्लैंड की टीम प्वॉइंट टेबल में टॉप पर बनी हुई है। पाकिस्तान के ऊपर आने से भारत की टीम को नुकसान हुआ है और टीम अब आठवें नंबर पर पहुंच गई है। साउथ अफ्रीका ने इस वनडे सीरीज में महज एक मैच में जीत हासिल की और टीम वर्ल्ड कप सुपर लीग में 11वें नंबर पर है।
माइकल वॉन ने बताया IPL 2021 का विनर, वसीम जाफर ने कर दिया जमकर ट्रोल
गौरतलब है कि आईसीसी ने पिछले साल 30 जुलाई से वर्ल्ड कप सुपर लीग की शुरुआत की है। इसमें 13 टीम को शामिल किया गया है। इस लीग में 13 टीमें कुल मिलाकर 8 सीरीज खेलेंगी। इसमें वे 4 सीरीज अपने घर पर और 4 बाहर जाकर खेलने वाली हैं। हर सीरीज में 3 मैच होंगे। यानी एक टीम को कुल 24 मैच खेलने हैं। हर मैच के 10 प्वॉइंट्स हैं। इन 12 टीमों में से टॉप 7 टीमें सीधे 2023 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई कर जाएंगी। दूसरी तरफ मेजबान देश होने के कारण भारतीय टीम ने सीधे तौर पर 2023 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई कर लिया है।
Note- यह आर्टिकल RSS फीड के माध्यम से लिया गया है। इसमें हमारे द्वारा कोई बदलाव नहीं किया गया है।